Sign in Join free
The Black Heart Mafia 🖤अध्याय 4 / 5
The Black Heart Mafia 🖤 5 chapters · about 26 min
  1. 1 The Black Heart Mafia 🖤 1 min · 🎧
  2. 2 "हीर! कहाँ मर गई?" 7 min · 🎧
  3. 3 Chapter 3 7 min · 🎧
  4. 4 Tina ki Chal Reading 6 min · 🎧
  5. 5 नशे में एक हुए 5 min · 🎧

The Black Heart Mafia 🖤 अध्याय 4 / 5 6 मिनट

Tina ki Chal

missanjana★ Follow

Choose a voice

Female voices

Male voices

Every voice starts within a few seconds; the rest is read while you listen.

Previously

वीआईपी सुइट में काम करते हुए हीर शर्मा से गलती से रोहन मल्होत्रा के ट्राउजर पर पानी गिर जाता है। रोहन उसका मास्क हटाकर नाम पूछता है और उसकी कलाई थाम लेता है; तभी मैनेजर खन्ना हीर को नौकरी से निकाल देता है।

हीर की रूह तक कांप गई थी ये आवाज से

खन्ना माफी मांगने लगा

हीर ये देख पा रही थी ये इंसान  औकात दिखाने में किसी से कम नहीं है

खन्ना वंहा से चले जाने में खुद की भलाई दिखा दिया इसलिए माफी मांग कर फुर हो गया

--

रोहन मल्होत्रा की उंगलियों की पकड़ हीर की कलाई पर इतनी सख्त थी कि हीर को लगा उसकी हड्डियां चटक जाएंगी।

कमरे में मौजूद दोनों बिजनेसमैन सांस साधे बैठे थे। किसी की हिम्मत नहीं थी कि रोहन के सामने जुबान भी खोल सके।

हीर की भीगी पलकें कांप रही थीं। उसने रोते हुए हाथ जोड़ने की कोशिश की, "सर... प्लीज़ छोड़ दीजिए... मुझसे सच में गलती हो गई।"

रोहन ने कुछ सेकंड तक उसकी खौफजदा आँखों में देखा। उसकी सर्द आँखों में एक अजीब सा अंगारा दहका, लेकिन अगले ही पल उसने हीर की कलाई को झटके से छोड़ दिया। उसने अपनी जेब से एक सफेद रेशमी रूमाल निकाला और बेहद नफासत से अपने ट्राउजर पर गिरी पानी की बूंदों को पोंछते हुए सपाट आवाज में कहा, "जाओ यहाँ से। और अगली बार अगर हाथ कांपें, तो इस लाउंज में कदम मत रखना।"



हीर को जैसे नया जीवनदान मिला।  लड़खड़ाते कदमों से उठी, अपनी ट्रे सीने से चिपकाई और लगभग भागते हुए सुइट नंबर 101 के दरवाजे से बाहर निकल आई।

गलियारे में आते ही वह दीवार के सहारे टिक गई। उसका पूरा जिस्म थर-थर कांप रहा था। दिल की धड़कनें इतनी तेज थीं कि सीना फटा जा रहा था। वो  समझ नहीं पा रही थी कि रोहन मल्होत्रा इंसान था या कोई जल्लाद। उसकी आँखों में एक अजीब सा नशा और क्रूरता थी, पर साथ ही एक ऐसी कशिश जिसने हीर की रूह तक को झकझोर कर रख दिया था।

सीढ़ियों के पास कोने में खड़ी टीना यह सारा तमाशा छिपकर देख रही थी।

टीना की आँखों में ईर्ष्या की आग धधक रही थी। वह पिछले एक साल से इस क्लब में काम कर रही थी। उसने रोहन मल्होत्रा जैसे अरबपति की नजरों में आने के लिए न जाने कितने जतन किए थे छोटे कपड़े, तीखी मुस्कानें, जानबूझकर करीब जाने के बहाने।



मगर रोहन ने कभी उसकी तरफ मुड़कर भी नहीं देखा था। और आज, उस अनाथ, दो कौड़ी की हीर के एक आंसू ने रोहन मल्होत्रा जैसे पत्थरदिल इंसान की उंगलियों को छू लिया था?

"बड़ी सती-सावित्री बनती है ना यह..." टीना ने अपने नाखून अपनी ही हथेली में गड़ाते हुए फुसफुसाया। "पूरी बंद कॉलर की शर्ट पहनकर मासूमियत का नाटक करती है और रईसों को फंसाने के रास्ते ढूंढती है।

आज रात तेरा ये नाटक हमेशा के लिए खत्म करूँगी मैं।"

टीना चुपचाप नीचे बेसमेंट के किचन एरिया की तरफ बढ़ गई।

उधर, रोहन के कमरे में माहौल बदल चुका था। डील पर साइन हो चुके थे और दोनों बिजनेसमैन उठकर जा चुके थे।

रोहन सोफे पर अकेला बैठा था। उसने अपने कोट का बटन खोला और ग्लास में रखी बिना पानी वाली विस्की को एक ही घूंट में हलक के नीचे उतार लिया। उसका सिर अजीब तरीके से भारी हो रहा था।

एक बेचैनी, एक अंदरूनी खिंचाव उसे परेशान कर रहा था। उस मासूम लड़की का चेहरा, उसकी रोती हुई आँखें और उसकी नाजुक कलाई का स्पर्श रोहन के दिमाग से मिट ही नहीं रहा था।

"डैम इट," रोहन ने अपने बालों में हाथ फेरते हुए बड़बड़ाया। उसे खुद पर गुस्सा आ रहा था कि एक मामूली वेट्रेस उसका ध्यान कैसे भटका सकती थी।

नीचे सर्विस बार पर हीर अपना काम खत्म करके जाने की तैयारी कर रही थी।

रात के बारह बज चुके थे। बाहर मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी थी और बादलों की भयानक गड़गड़ाहट से पूरी इमारत हिल रही थी।

"अरे हीर!"

हीर ने मुड़कर देखा। टीना चेहरे पर एक झूठी, मीठी मुस्कान सजाए उसकी तरफ आ रही थी। उसके हाथ में कांच का एक फैंसी ग्लास था जिसमें लाल रंग का जूस भरा हुआ था।

"टीना जी? आप अभी तक गईं नहीं?" हीर ने हैरानी से पूछा।

"बस निकल ही रही थी," टीना ने बेहद हमदर्दी भरे लहजे में कहा, "मैंने ऊपर देखा जो कुछ हुआ। बेचारी तूम कितनी डर गई थी ना? वो खड़ूस रोहन मल्होत्रा सच में बहुत डरावना है। तेरा चेहरा अभी भी पीला पड़ा हुआ है।"

हीर ने धीमी आवाज में कहा, "हाँ, मैं बहुत घबरा गई थी। बस अब घर जाना चाहती हूँ।"

"इतनी बारिश में खाली पेट जाएगी? चक्कर खाकर गिर पड़ेगी," टीना ने वह जूस का ग्लास हीर के आगे बढ़ा दिया। "यह ले, फ्रेश स्ट्रॉबेरी जूस है। मैंने खास तेरे लिए बनाया है। इसे पी ले, थोड़ा ग्लूकोज मिलेगा तो जान में जान आएगी।"

हीर को टीना के अचानक बदले हुए इस दोस्ताना व्यवहार पर थोड़ा अचरज हुआ।

टीना ने तो कभी उससे सीधे मुंह बात तक नहीं की थी।

हीर ने हिचकिचाते हुए कहा, "नहीं टीना जी, शुक्रिया... मुझे प्यास नहीं है।"

"अरे, अब क्या मुझसे नखरे करेगी? बहन समझकर दे रही हूँ, पी ले ना!" टीना ने जबरन ग्लास हीर के हाथ में थमा दिया।

हीर का स्वभाव ही कुछ ऐसा था सीधा, भोला और मासूम। वह चाहकर भी किसी को मना नहीं कर पाती थी। सामने वाला चाहे कितना भी अनजान क्यों न हो, अगर प्यार से कुछ कह दे, तो हीर उसकी बातों पर आसानी से विश्वास कर लेती थी। उसे क्या पता था कि उसकी इसी मासूमियत का फायदा उठाकर कोई उसके साथ इतना बड़ा धोखा करने वाला है।

टीना ने बड़े ही प्यार से हीर की तरफ ग्लास बढ़ाते हुए कहा,

टीना: "हीर, तुम सुबह से कुछ खा-पी भी नहीं रही हो। लो, ये जूस पी लो। थोड़ा अच्छा महसूस होगा।"

हीर ने टीना की तरफ देखा। उसके चेहरे पर कोई शक या सवाल नहीं था। वैसे भी उसका गला बुरी तरह सूख रहा था और उसे खुद भी प्यास महसूस हो रही थी।

हीर: "थैंक्यू, टीना! सच में, मुझे बहुत प्यास लगी थी।"

इतना कहकर हीर ने ग्लास अपने हाथ में लिया और बिना कुछ सोचे-समझे एक ही सांस में पूरा जूस पी गई।

टीना की नजरें लगातार हीर के चेहरे पर टिकी हुई थीं। जैसे ही हीर ने खाली ग्लास वापस रखा, टीना के होठों पर एक शैतानी, जहरीली मुस्कान तैर गई। उसकी आंखों में एक अजीब-सी चमक थी, मानो वह अपने किसी खतरनाक इरादे के पूरा होने का इंतजार कर रही हो।

टीना (मन ही मन): "बस, अब कुछ ही देर की बात है। तुम्हारी यही मासूमियत तुम्हें बहुत भारी पड़ने वाली है, हीर।"

उसने खाली ग्लास एक तरफ रखा और हीर के करीब आते हुए धीमे से कहा,

टीना: "क्या हुआ, हीर? सब ठीक है ना?"

हीर ने उसकी तरफ देखा और हल्के से मुस्कुराते हुए सिर हिला दिया।

लेकिन टीना की मुस्कान अब और गहरी हो चुकी थी।

टीना (मन ही मन): "अब देखते हैं, हीर... कैसे बचती हो तुम मुझसे!"

उधर हीर ने अचानक अपने सिर को हल्का-सा झटकते हुए आँखें बंद कर लीं। उसे महसूस हुआ, जैसे कमरे की सारी चीजें धीरे-धीरे घूम रही हों। उसने पास रखी मेज का सहारा लिया।

हीर: "टीना... मुझे अचानक क्या हो रहा है? मेरा सिर बहुत भारी लग रहा है और आँखों के सामने अँधेरा-सा छा रहा है।"

टीना ने बड़ी मुश्किल से अपनी हँसी दबाई और चेहरे पर झूठी चिंता लाते हुए उसके कंधे पर हाथ रखा।

टीना: "अरे! क्या हुआ तुम्हें? शायद तुमने सुबह से कुछ खाया नहीं है। चलो, मैं तुम्हें कमरे तक छोड़ देती हूँ।"

हीर ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया। उसे कहाँ पता था कि जिस लड़की को वह अपनी दोस्त समझ रही थी, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन बनने जा रही थी।

---

अब सवाल यह था रोहन के पहुँचने से पहले टीना हीर के साथ क्या करने वाली थी? और जब रोहन को इस धोखे की असली वजह पता चलेगी, तो क्या वह टीना को जिंदा छोड़ेगा?

अब आगे क्या होगा ?.

हीर बच पाएगी टीना के  चाल से

To be continue... 💕💕

Up next · 5 minChapter 5: नशे में एक हुए
Enjoyed it? Share it with a friend or your class.

Comments · 0

⚑ Report chapter

Join Pagehush to comment, and to hear when missanjana posts the next chapter.

Write a comment

No comments yet.

Share a quote

💡Why am I seeing this?

Share

Join to do that

It’s free and takes less than a minute. You’ll come straight back here.

Join free I already have an account