Sign in Join free
The Black Heart Mafia 🖤अध्याय 3 / 5
The Black Heart Mafia 🖤 5 chapters · about 26 min
  1. 1 The Black Heart Mafia 🖤 1 min · 🎧
  2. 2 "हीर! कहाँ मर गई?" 7 min · 🎧
  3. 3 Chapter 3 Reading 7 min · 🎧
  4. 4 Tina ki Chal 6 min · 🎧
  5. 5 नशे में एक हुए 5 min · 🎧

The Black Heart Mafia 🖤 अध्याय 3 / 5 7 मिनट

Chapter 3

missanjana★ Follow

Choose a voice

Female voices

Male voices

Every voice starts within a few seconds; the rest is read while you listen.

Previously

अनाथ और कॉलेज की मेधावी छात्रा हीर शर्मा गुज़ारे के लिए मूनलाइट लाउंज में काम करती है। मैनेजर खन्ना उसे माफिया डॉन और बिजनेस टायकून रोहन मल्होत्रा के वीआईपी सुइट की ज़िम्मेदारी सौंपता है; घबराई हीर सीढ़ियों पर बढ़ती है, तभी कोई उसे “रुको” कहकर पुकारता है।

हीर सीढ़ियाँ चढ़ते ही नीचे का तेज बेस और शोर धीरे-धीरे मद्धम पड़ने लगा।

वीआईपी फ्लोर पर गहरा सन्नाटा था। फर्श पर मखमली लाल कालीन बिछा था जिस पर कदमों की आवाज भी नहीं होती थी।

दीवारों पर महंगी पेंटिंग्स लगी थीं और हल्की सुनहरी रोशनी जल रही थी। यहाँ की हवा में एक खास किस्म के महंगे सिगार और विदेशी परफ्यूम की महक घुली हुई थी।

हीर  घबराते  हुए सुइट 101  के सामने सांस को थामे हुए खड़ी खुद को संभाली हुई थी वो गहरी 5सेकेंड में खुद को स्ट्रॉन्ग बनाई ओर दरवाजा खोली। अंदर एक विशाल हॉल था, जिसके बीचों-बीच इटैलियन मार्बल की टेबल रखी थी। चारों तरफ गहरे भूरे चमड़े के सोफे लगे थे।

कमरे में दो वेटर पहले से मौजूद थे।

हीर ने अपनी घबराहट को अंदर दबाया और अपनी उस तेज-तर्रार आवाज में, जो उसने मुश्किलों से लड़ते-लड़ते सीखी थी, बोली, "राहुल, आनंद! सुनो।

खन्ना सर ने कहा है कि आज कोई गलती नहीं होनी चाहिए। ये जो ग्लासेस रखे हैं, इनमें से दो पर पानी के सूखे निशान हैं। इन्हें तुरंत बदलो और माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करो।"

दोनों लड़कों ने हीर की तरफ देखा और चुपचाप काम में लग गए।

हीर ने खुद बार काउंटर पर जाकर बर्फ की बाल्टी, स्कॉच की अनओपन्ड बोतलें और नैपकिन का सलीका चेक किया।

सब कुछ परफेक्ट था। फिर भी, उसकी छठी इंद्री कह रही थी कि आज की रात कुछ बहुत गलत होने वाला है। एक अजीब सी बेचैनी उसके सीने में कांटे की तरह चुभ रही थी। उसका मन कह रहा था कि वह सब छोड़कर भाग जाए, अपने छोटे से किराये के कमरे में जाकर चादर ओढ़कर सो जाए।

तभी, नीचे से तेज हलचल की आवाज आई। भारी जूतों की धमक और कई लोगों के एक साथ सीढ़ियाँ चढ़ने की आहट सुनाई दी।

हीर का बदन सिहर उठा वह तुरंत बार काउंटर के पीछे एक कोने में जाकर सीधी खड़ी हो गई, अपने दोनों हाथ आगे बांधकर, नजरें फर्श पर टिकाए।

सुइट का दरवाजा खुला।

अंदर चार-पांच बॉडीगार्ड्स दाखिल हुए, जिनके कानों में वायरलेस इयरपीस लगे थे। उन्होंने कमरे के हर कोने को तेजी से स्कैन किया। इसके बाद कमरे में तीन आदमी दाखिल हुए। उनमें से दो अधेड़ उम्र के थे, महंगे सूट पहने हुए, लेकिन उनके चलने का अंदाज बता रहा था कि वे किसी तीसरे शख्स के अदब में चल रहे थे।

और फिर... वो  कमरे में दाखिल हुआ।

हीर ने अनजाने में ही अपनी पलकें उठाईं और उस शख्स को देखा।

वो करीब छब्बीस-सत्ताईस साल का एक नौजवान था। कद छह फीट से ज्यादा, चौड़े मजबूत कंधे और चेहरे पर ऐसी बेरहम और सर्द गंभीरता जो किसी को भी एक नजर में खामोश करा दे।  वो  गहरे चारकोल रंग का थ्री-पीस सूट पहन रखा था। उसकी कलाई पर बंधी घड़ी की चमक ही बता रही थी कि उसकी कीमत किसी की पूरी जिंदगी की कमाई से ज्यादा होगी। लेकिन सबसे ज्यादा खौफनाक थीं उसकी आँखें काली, गहरी और बिल्कुल भावहीन। जैसे उसने कभी मुस्कुराना सीखा ही न हो।

वह  बड़े ही कातिलाना अंदनाज आकर सीधे बीच वाले बड़े सोफे पर बैठ गया। उसके बैठते ही बाकी दोनों बिजनेसमैन भी उसके सामने की कुर्सियों पर अदब से बैठ गए।

"मिस्टर मल्होत्रा, आज की डील हमारे लिए बहुत मायने रखती है," उनमें से एक अधेड़ बिजनेसमैन ने बेहद धीमी और झुकती हुई आवाज में कहा।

रोहन मल्होत्रा ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने सिर्फ अपनी उँगलियों से सोफे के लेदर पर एक ताल सी ठोकी। उसकी नजरें कमरे में घूम रही थीं। और तभी, उसकी काली, सर्द नजरें सीधे कोने में खड़ी हीर पर जाकर टिक गईं।

जो नजरे झुकाई फर्श पर देख रही थी  जैसे वो नजरे उठा लेगी तो  कुछ हो जाएगा पर उसे नहीं पता था आज उसका नसीब कही ओर लेकर जा रहा था

पर उसे अपने ऊपर शर्द नज़रों की तपिश महसूस हुआ

जिससे  हीर की सांस हलक में अटक गई। उसे लगा जैसे किसी ने बर्फीला पानी उसकी रीढ़ की हड्डी पर उंडेल दिया हो।

रोहन की आँखों में जो गहराई और एक अजीब सा अंधेरा था, उसने हीर की रूह को कंपा दिया।  डर के मारे तुरंत अपनी नजरें झुका गई। उसका दिल इतनी जोर से धड़कने लगा कि उसे लगा उसकी आवाज पूरे कमरे में गूंज जाएगी। हांलकी  उसने अपना फेश को मास्क से कवर करी थी

"ड्रिंक्स," रोहन की भारी, खुरदुरी आवाज कमरे में गूंजी। सिर्फ एक लफ्ज, लेकिन उसमें हुक्म का ऐसा वजन था कि हीर के पैर अपने आप हरकत में आ गए।

हीर ने कांपते हाथों से ब्लैक लेबल की बोतल उठाई। उसने बर्फ के क्यूब्स कांच के ग्लासों में डाले और ड्रिंक पोर की। उसने ट्रे में तीनों ग्लास रखे और बेहद संभलकर सोफे की तरफ बढ़ी।

उसकी मिनी स्कर्ट के कारण उसे चलने में असहजता हो रही थी, लेकिन उसने अपनी पूरी ताकत अपनी चाल को स्थिर रखने में लगा दी।

उसने पहले दोनों मेहमानों को ग्लास सर्व किए। उन दोनों ने हीर को देखा भी नहीं, उनका पूरा ध्यान रोहन पर था।

अब बारी रोहन की थी।

हीर रोहन के सामने झुकी और ट्रे से आखिरी ग्लास उठाकर टेबल पर रखने लगी। जैसे ही उसने ग्लास रखा, उसकी उंगलियां गलती से रोहन की भारी, गर्म हथेली से छू गईं, जो टेबल पर रखी थी।

एक हल्का सा करंट... एक बिजली का झटका सा लगा हीर को।

हीर डर के मारे एक कदम पीछे हटी, और इसी घबराहट में उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रे पर रखा पानी का एक खाली छोटा ग्लास डगमगाया और सीधा रोहन के महंगे ट्राउजर पर गिर गया। पानी की कुछ बूंदें उसके सूट पर बिखर गईं।

कमरे में सन्नाटा खिंच गया...

ऐसा लगा जैसे किसी ने कमरे की पूरी हवा खींच ली हो। दोनों मेहमानों के चेहरे पीले पड़ गए।

बॉडीगार्ड्स ने अपनी कमर पर लगे होल्स्टर की तरफ हाथ बढ़ा दिए।

हीर का रंग सफेद पड़ गया। उसके हाथ से ट्रे छूटते-छूटते बची। उसका पूरा जिस्म पत्ते की तरह कांपने लगा।

"स-सॉरी... आई ऍम सो सॉरी सर! मु-मुझसे गलती हो गई... मैं... मैं अभी साफ करती हूँ!" हीर की आवाज रोने जैसी हो गई।

डर उसके गले तक आ गया था।  वो  तुरंत घुटनों के बल नीचे बैठी और अपनी जेब से साफ कपड़ा निकालकर रोहन के ट्राउजर पर लगे पानी को पोंछने लगी। उसकी उंगलियां बुरी तरह कांप रही थीं। उसे खन्ना की चेतावनी याद आ रही थी 'अगर कोई गलती हुई तो मेरी जान पर बन आएगी।'

तभी, एक बेहद मजबूत, लोहे जैसी सख्त गिरफ्त ने हीर की कलाई को पकड़ लिया।

हीर की सांस रुक गई। उसने सहमकर ऊपर देखा।

रोहन मल्होत्रा नीचे झुका हुआ था। उसका चेहरा हीर के चेहरे से महज चंद इंच की दूरी पर था। उसकी आँखों में गुस्सा नहीं था... बल्कि कुछ और था। एक गहरा, दहकता हुआ नशा, जो किसी आग की तरह भड़क रहा था। उसकी नजरें हीर के मासूम, कांपते होठों पर गईं, फिर उसके चेहरे पर फैले खौफ पर, और आखिर में उसकी बंद कॉलर वाली सफेद शर्ट पर।

"नाम क्या है तुम्हारा?"  कहते हुए उसके मास्क को निकाल दिया अब हीर का नूर उसके आंखों के सामने था जिसमें मासूम था उफ्फ हीर ...😘😘

रोहन की आवाज इतनी धीमी थी कि सिर्फ हीर सुन सकती थी, लेकिन उसमें एक सम्मोहन और एक अनकहा खतरा था।

हीर के होंठ कांपे, आवाज बाहर ही नहीं निकल रही थी। "ही... हीर। हीर शर्मा।"

रोहन की आँखों में एक अजीब सी चमक कौंधी। उसने हीर की कलाई पर अपनी पकड़ जरा सी भी ढीली नहीं की। उसकी नजरें हीर के पूरे वजूद को जैसे अपनी रूह में उतार रही थीं।

"हीर..." रोहन ने उस नाम को इस तरह दोहराया जैसे वह कोई पुरानी भूली हुई धुन हो। "हाथ कांप रहे हैं तुम्हारे। डर लग रहा है मुझसे?"

"प्-प्लीज... सर... मुझे जाने दीजिए। गलती हो गई..." हीर की आँखों के कोरों से एक आंसू छलक कर उसके गाल पर बह निकला।

रोहन ने उस गिरते हुए आंसू को देखा। उसकी उँगलियों की पकड़ हीर की नाजुक कलाई पर और सख्त हो गई,

खन्ना भी आ गया वो  रोहन के सामने आकर सर झुका कर माफी मांगने 

हीर के आंखों से आंसू रुकने का नाम नही ले  रहा था

हीर :- सॉरी 

खन्ना :- हीर मैने तुम्हे पहले वार्न करा था 

"तुम फायर्ड हो "

हीर ये सुन शोक हो गई ।

तभी कुछ हुआ ...!

जिससे सभी हैरा

न हो गए ....

तो आगे क्या होगा ?.

हीर की नसीब कहां लेकर जा रहा था ?.

आखिर ऐसा क्या हुआ ?.

To be continue...

Up next · 6 minChapter 4: Tina ki Chal
Enjoyed it? Share it with a friend or your class.

Comments · 0

⚑ Report chapter

Join Pagehush to comment, and to hear when missanjana posts the next chapter.

Write a comment

No comments yet.

Share a quote

💡Why am I seeing this?

Share

Join to do that

It’s free and takes less than a minute. You’ll come straight back here.

Join free I already have an account