Sign in Join free
The Black Heart Mafia 🖤अध्याय 2 / 5
The Black Heart Mafia 🖤 5 chapters · about 26 min
  1. 1 The Black Heart Mafia 🖤 1 min · 🎧
  2. 2 "हीर! कहाँ मर गई?" Reading 7 min · 🎧
  3. 3 Chapter 3 7 min · 🎧
  4. 4 Tina ki Chal 6 min · 🎧
  5. 5 नशे में एक हुए 5 min · 🎧

The Black Heart Mafia 🖤 अध्याय 2 / 5 7 मिनट

"हीर! कहाँ मर गई?"

missanjana★ Follow

Choose a voice

Female voices

Male voices

Every voice starts within a few seconds; the rest is read while you listen.

Previously

Eighteen-year-old orphan Heer Sharma discovers she is pregnant, but a terrifying, half-remembered night leaves her unsure who the child’s father is. As the baby’s heartbeat echoes, she resolves to uncover the truth.

रात के साढ़े नौ बज चुके थे। शहर के सबसे महंगे और बदनाम क्लब 'द मूनलाइट लाउंज' के बाहर नीली और लाल नियॉन लाइटें धक-धक कर रही थीं।

बाहर लग्जरी कारों का तांता लगा था ऑडी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू।

क्लब के भारी कांच के दरवाजों के उस पार एक ऐसी दुनिया थी जहाँ दौलत शराब की बोतलों में बहती थी और रईसों के शौक हर शाम नए रूप बदलते थे।

उसी क्लब के बेसमेंट में बने लेडीज स्टाफ चेंजिंग रूम में अठारह साल की हीर शर्मा खड़ी थी।

सामने लगे धुंधले आईने में हीर ने खुद को देखा। उसके चेहरे पर सादगी ऐसी थी मानो किसी पुराने मंदिर का शांत दीया जल रहा हो।

नाम हीर था और सचमुच वह किसी अनमोल हीरे जैसी थी दूधिया गोरा रंग, बड़ी-बड़ी हिरनी जैसी आँखें जिनमें हर पल एक अजीब सी चंचलता और मासूमियत तैरती रहती थी, और कमर तक आते रेशमी काले बाल।

उम्र सिर्फ 18 की थी, लेकिन अनाथ आश्रम की चारदीवारी ने उसे वक्त से पहले दुनियादारी की कई सच्चाइयां सिखा दी थीं।  तेज-तर्रार थी, बातों में किसी को टिकने नहीं देती थी, पढ़ाई में अव्वल थी, मगर अंदर से... अंदर से वह उतनी ही डरपोक भी थी।

कोई तेज आवाज में बोल दे, तो उसकी पलकें कांपने लगती थीं।

अंधेरे से, अनजान चेहरों से और खास तौर पर ऐसे मर्दों से जिनकी आँखों में भूख साफ़ दिखाई देती थी, उसे खौफ आता था।

हीर ने गहरी सांस ली और अपनी यूनिफॉर्म को नीचे खींचा।

क्लब की तय यूनिफॉर्म एक काले रंग की मिनी स्कर्ट थी, जो घुटनों से ठीक ऊपर आकर रुक जाती थी, और ऊपर एक सफेद फुल-स्लीव्स शर्ट

बाकी लड़कियाँ अपनी शर्ट के ऊपर के दो-तीन बटन खोलकर, पसीने से चमकीली गर्दन और कॉलरबोन दिखाकर रईस ग्राहकों से मोटी टिप वसूलती थीं।

मगर हीर ने कॉलर का सबसे ऊपरी बटन भी सलीके से बंद कर रखा था।

स्कर्ट जितनी छोटी थी, उसे बार-बार नीचे खींचकर वह अपनी टांगों को ढकने की नाकाम कोशिश कर रही थी।

"अरे ओ महारानी! हो गया तेरा श्रृंगार?" पास खड़ी टीना ने अपने होठों पर गाढ़ी डार्क रेड लिपस्टिक लगाते हुए ताना मारा।

"देख हीर, तू यहाँ लाइब्रेरी में नहीं आई है जो ऊपर तक बटन बंद करके बैठी है। दो बटन खोल ले, वरना कोई एक फूटी कौड़ी टिप नहीं देगा।"

हीर ने नजरें झुका लीं और अपनी शर्ट की सिलवटें ठीक करते हुए धीरे से बोली, "मुझे किसी की खैरात वाली टिप नहीं चाहिए टीना जी।

मुझे बस अपनी मेहनत की सैलरी चाहिए, ताकि मेरे कॉलेज की किताबें आ सकें।"

"हूँ! बड़ी आई उसूलों वाली," टीना ने नाक सिकोड़ी और हील्स खटखटाते हुए बाहर निकल गई।

हीर ने एक बेबस नजर आईने में खुद पर डाली। उसे नफरत थी इस जगह से।

शराब की बदबू से, कान के पर्दे फाड़ देने वाले बेस और डीजे के शोर से, और उन वहशी नज़रों से जो हर टेबल से उस पर चिपक जाती थीं। मगर उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

'आशा अनाथालय' ने उसे अठारह साल का होते ही विदा कर दिया था।

नियमों के मुताबिक बालिग होने के बाद कोई अनाथालय में नहीं रह सकता था।

जाते-जाते वार्डन ने एक जाली सा कागज उसके हाथ में थमा दिया था, जिस पर उसका नाम लिखा था हीर शर्मा। 'शर्मा' सरनेम आश्रम के संचालक का था, जो हर लावारिस बच्चे के नाम के पीछे सिर्फ इसलिए लगा दिया जाता था ताकि स्कूल के फॉर्म और कागजों में कोई अड़चन न आए।

हीर का असली खानदान कौन था, उसका खून किसका था, उसके माँ-बाप उसे किस मजबूरी या बेरहमी से कचरे के ढेर पर फेंक गए  इसका कोई सुराग नहीं था।

उसने दिन-रात एक करके पढ़ाई की थी। अपनी मेहनत के दम पर शहर के सबसे बड़े कॉलेज में उसे मेरिट लिस्ट में जगह मिली और पूरी सौ फीसदी स्कॉलरशिप भी मिल गई।

कॉलेज की फीस तो माफ हो गई, मगर किताबों का भारी खर्च, प्रोजेक्ट शीट्स, रोजमर्रा के स्टेशनरी का सामान, कमरे का किराया और दो वक्त की रोटी का इंतजाम तो उसे खुद ही करना था।

कॉलेज खत्म होते ही वह शाम सात बजे सीधे इस क्लब में ड्रिंक सर्व करने की नौकरी करने पहुँच जाती थी। देर रात दो बजे तक ट्रे उठाकर घूमती, फिर सुबह सात बजे उठकर कॉलेज। यही उसकी जिंदगी थी।

"हीर! कहाँ मर गई?" बाहर से क्लब के मैनेजर मिस्टर खन्ना की कर्कश आवाज गूंजी।

हीर का दिल एक पल के लिए सहम गया।  मगर  तुरंत अपना एप्रन ठीक किया, ट्रे हाथ में उठाई और तेजी से कदमों से स्टाफ रूम से बाहर निकल आई।

मेन लाउंज में इस वक्त धुएं और नीली रोशनी का कोहरा छाया हुआ था।

शराब के ग्लासों की खनक और लाउड म्यूजिक पूरे माहौल को भारी बना रहे थे। मिस्टर खन्ना, जो हमेशा एक सिगार मुंह में दबाए और चेहरे पर तनाव लिए घूमता रहता था, हीर को देखते ही तेजी से उसकी तरफ बढ़ा। आज खन्ना के चेहरे पर रोज की बदमिजाजी से ज्यादा एक अजीब सा खौफ और घबराहट साफ दिखाई दे रही थी।

"यस सर? आपने बुलाया?" हीर ने अपनी आवाज को स्थिर रखते हुए पूछा।

खन्ना ने अपनी कलाई की घड़ी देखी, फिर हीर को सर से पैर तक घूरा। उसकी बंद कॉलर देखकर उसने चिढ़कर माथा पीटा, लेकिन फिर वक्त की नजाकत को भांपते हुए उसने हीर का कंधा कसकर पकड़ लिया।

"सुन हीर, ध्यान से कान खोलकर मेरी बात सुन ले," खन्ना की आवाज में कंपकंपी थी। "आज रात इस क्लब में वो लोग आने वाले हैं जिनके एक इशारे पर यह पूरा शहर बिक सकता है।

देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून साथ में माफिया डॉन है , मिस्टर रोहन मल्होत्रा और उनके कुछ खास इंटरनेशनल क्लाइंट्स यहाँ आ रहे हैं।"

हीर ने पलकें झपकाईं। उसे बिजनेस के बड़े नामों से कोई मतलब नहीं था, लेकिन खन्ना का पसीना देखकर वह समझ गई कि मामला बहुत बड़ा है।

"तो सर, मुझे क्या करना है?"

"तुझे आज बाकी दिनों की तरह सिर्फ नीचे की टेबलों पर नहीं रहना है," खन्ना ने उंगली उठाकर ऊपर की तरफ इशारा किया, जहाँ क्लब का सबसे वीआईपी इलाका था'द रॉयल पेंटहाउस सुइट'। वहाँ आम लोगों का जाना सख्त मना था।

खन्ना ने आगे कहा, "आज रात वीआईपी फ्लोर की पूरी जिम्मेदारी तेरी है। तूम अकेली नहीं रहेगी, लेकिन सारे स्टाफ को ऑपरेट करेगी। किसको कौन सी ड्रिंक जानी है, ग्लास खाली होने से पहले भरा जाना चाहिए, कोई भी वेटर या वेट्रेस वहां बेवकूफी न करे ये सब देखना तेरा काम है।

अगर किसी भी स्टाफ ने जरा सी भी चूक की, या किसी गेस्ट का मिजाज बिगड़ा, तो मैं सबकी नौकरी तो छीनूँगा ही, मेरी खुद की जान पर बन आएगी! समझ रही है तू?"

हीर का गला सूख गया। "स-सर... मैं? मैं तो सिर्फ दो महीने से यहाँ काम कर रही हूँ। टीना जी या रॉकी भैया सीनियर हैं, आप उन्हें दे दीजिए ये जिम्मेदारी। मैं... मैं इतने बड़े लोगों को कैसे हैंडल करूँगी?"

"बकवास बंद कर अपनी!" खन्ना ने दबी आवाज में गुर्राते हुए कहा। "टीना और बाकी लड़कियाँ ड्रिंक्स कम सर्व करती हैं और अमीरों पर डोरे ज्यादा डालती हैं।

मगर मिस्टर मल्होत्रा को अपने इर्द-गिर्द ऐसी औरतें बिल्कुल पसंद नहीं हैं जो मतलब से चिपके। उन्हें डिसिप्लिन चाहिए, परफेक्ट काम चाहिए। तू शांत है, काम में तेज है और फालतू की बकवास नहीं करती। इसलिए यह काम तुझे ही करना है। और हाँ..."

खन्ना ने उसकी आँखों में आँखें डालकर चेतावनी दी, "वहाँ कोई सवाल नहीं, कोई नजरें उठाकर देखना नहीं। जो मांगा जाए, चुपचाप सर्व करना और सीधे निकल आना। समझी?"

हीर ने कांपते हुए अपनी गर्दन हिलाई, "जी सर।"

"गुड। अब ऊपर जा और सुइट नंबर 101 की टेबल चेक कर। वाइन ग्लासेस क्रिस्टल क्लियर होने चाहिए। दस मिनट में वो लोग यहाँ होंगे।" खन्ना मुड़ा और तेजी से सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देने के लिए मेन गेट की तरफ बढ़ गया।

हीर के हाथ में रखी स्टील की ट्रे हल्की सी कांप उठी। उसका दिल सीने में बेतहाशा धड़क रहा था। वह हमेशा से ऐसी किसी भी स्थिति से दूर भागती थी

जहाँ खतरा या अनजाना डर हो। लेकिन यहाँ नौकरी का सवाल था। अगर आज खन्ना नाराज हो गया और नौकरी से निकाल दिया, तो अगले हफ्ते कॉलेज की नई बुक्स कैसे आएंगी? मकान मालिक को किराया कहाँ से देगी?

उसने अपनी मिनी स्कर्ट को एक बार फिर नीचे की तरफ खींचा, अपनी शर्ट का कॉलर सही किया और सीढ़ियों की तरफ बढ़ गई जो वीआईपी लाउंज की ओर जाती थीं।

हे ईश्वर अपनी हीर को बचाना इस बेरहम दुनिया

से .....

कहते हुए गहरी सांस ली

तभी उसे लगा उसके रूह को छीन लेने वाली आवाज आई ... " रुको ".....

आगे क्या होगा .?

जानने के लिए बने रहे

Enjoyed it? Share it with a friend or your class.

Comments · 0

⚑ Report chapter

Join Pagehush to comment, and to hear when missanjana posts the next chapter.

Write a comment

No comments yet.

Share a quote

💡Why am I seeing this?

Share

Join to do that

It’s free and takes less than a minute. You’ll come straight back here.

Join free I already have an account